{"_id":"64f62b384963d64fd809bcb4","slug":"death-due-to-tree-falling-on-sleeping-old-man-many-injured-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-3027-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सो रहे वृद्ध पर पेड़ गिरने से मौैत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सो रहे वृद्ध पर पेड़ गिरने से मौैत, कई घायल
विज्ञापन
सात पशुओं की भी गई जान
-डॉ. भीमराव अंबेडकर और रविदास के मंदिर पर पेड़ की टहनी गिरी, हुई क्षतिग्रस्त
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। जनपद में रविवार की रात चक्रवात से ने खूब तबाही मचाई। नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव में पेड़ के नीचे दबने से सो रहे एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं, अलग-अलग स्थानों पर पेड़ के नीचे दबने से सात पशुओं की भी मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल भी हो गए हैं।
नोनहरा थाना क्षेत्र के बौरी गांव निवासी श्रीराम (81) रविवार की रात पेड़ के नीचे गर्मी के कारण सो रहे थे। रात करीब 11:50 बजे तूफान से पेड़ गिर गया जिससे दबकर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के रघुवरगंज निवासी रीना देवी पेड़ गिरने से घायल हो गईं। इनमें सदर तहसील क्षेत्र में दो, मुहम्मदाबाद में तीन और कासिमाबाद तहसील क्षेत्र से दो पशुओं की मौत हो गई।
बिरनोः इनवा गांव में मकान की दीवार गिरने से अमित यादव (22) दीवार गिरने से घायल हो गई। उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। बाराः पश्चिमी नई आबादी में शीशम का पेड़ उखड़ के इम्तियाज़ खान के छत पर गिरा, जिसमें दबकर एक बकरी की मौत हो गई। पेड़ गिरने से मकान का दीवार भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
दुल्लहपुर: डॉक्टर भीमराव अंबेडकर और रविदास मंदिर पर पेड़ की टहनी गिरी, जिससे डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा और मंदिर क्षतिग्रस्त हो गया। देवरीबारी गांव में रमेश चौहान और सुदर्शन चौहान के आवास पर खड़े टैक्टर पर पेड़ गिरने से भारी क्षति हुई। साथ ही किराना के दुकान को भी भारी क्षति हुई। निजामुद्दीनपुर गांव के पास गाजीपुर आजमगढ़ स्टेट हाईवे पर पेड़ गिरने से यातायात चार घंटे प्रभावित रही।
नंदलाल चौहान के मकान पर नीम का पेड़ गिरने से पूरा परिवार भयभीत होकर भाग कर पूरा परिवार बाहर दूसरे के घर में रात बिताई। वही जमुना चौहान, सदानंद, पन्ना चौहान के टीन शेड उड़ गए। मीरा रेहटी गांव निवासी बालचंद यादव की पक्की दीवार व 12 टीन शेड पर पेड़ गिर जाने से हजारों की क्षति हुई।
मनिहारी:सराय गोकुल गांव निवासी अखिल भारतीय खेत मजदूर यूनियन के जिलामंत्री वीरेंद्र गौतम के टीन शेड व छप्पर उड़ गए। हरदासपुर खुर्द गांव में कच्चा मकान पर लगे आल वेस्टर गिर जाने से क्षति हुई। कासिमाबाद: एसडीएम राजेश प्रसाद ने बताया कि सरोली गांव में राम अवध की कच्ची दीवार गिरने से दो बकरियों की दबकर मौत हो गई। इसी प्रकार ग्राम क्यामपुर निवासी रामदास कुशवाहा का नीम का पेड़ गिरने से एक भैंस की दब जाने से मौत गई। प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक सात पशुओं की मौत हुई हैं।
-- --
छत पर सो रही बालिका हवा उछलकर नीचे गिरी सिर फटा
दुल्लहपुर। कूकवा के भीटा गांव में ननिहाल में रह रही दस वर्षीय किशोरी अंतिमा छत पर सोते समय हवा के झोंके से जमीनी पर गिर गई। आनन-फानन में परिजनो ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।