फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Deadly attack on the chief representative who was getting the drain installed

Ghazipur News: खड़ंजा लगवा रहे प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला

Tue, 10 Jun 2025 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on the chief representative who was getting the drain installed
दुल्लहपुर। जमसड़ा गांव स्थित एक प्राचीन शिवमंदिर के पास मंगलवार को मार्ग का खड़ंजा करा रहे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिहागढ़ यादव (52) पर छह हमलावरों ने लाठी, डंडे और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल प्रधान प्रतिनिधि को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। घायल के पुत्र ने छह आरोपियों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सुबह करीब 6.30 बजे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि सिहागढ़ यादव मजदूरों के साथ खड़ंजा लगवा रहे थे।
विज्ञापन

तभी प्रधान पद के संभावित उम्मीदवारों से जुड़े आधा दर्जन लोगों ने काम में रुकावट डालते हुए हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और रॉड से हमला कर दिया, जिससे प्रधान प्रतिनिधि लहूलुहान हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य उन्हें लेकर थाने पहुंचे, जहां से पुलिस ने जखनिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।
यहां भी स्थिति ठीक न होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि इस हमले में सिहागढ़ यादव को गंभीर चोट आई हैं। उनके शरीर के ऑपरेटेड हिस्से पर वार हुआ, जिससे टांके खुल गए।

पूर्व में उनका ऑपरेशन हुआ था। घायल प्रधान प्रतिनिधि के पुत्र दीपक यादव की तहरीर पर मनोज, गोविंद, संदीप, रामकृत, सुब्बा और हिमांशु मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद आरोपी गोविंद को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed