फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body of youth found near Razadi village

रजादी गांव के पास युवक का शव मिला

Fri, 30 Sep 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near Razadi village
नंदगंज थाना क्षेत्र के रजादी गांव के पास स्थित एक निजी विद्यालय के पीछे शुक्रवार को एक युवक को शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिजनों के रोने- बिलखने से दरवाजे पर ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के मढहुआ गांव निवासी सोनू बिंद (22) बीते 29 सितंबर की शाम घर से निकाला था, लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचा। घर के लोग उसकी तलाश में रातभर जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सुबह रजादी गांव के लोग टहलते हुए रेलवे ट्रैक के तरफ गए तो देखा कि एक युवक का शव पड़ा है। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मृतक के चेहरे और गर्दन पर कटे के गहरे निशान थे।
विज्ञापन

मृतक लुटावन महाविद्यालय में बीए द्वितीय वर्ष का छात्र था। इस संबंध में थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed