{"_id":"62716f11b775e7533c6e3d32","slug":"dead-body-of-youth-found-hanging-from-tree-fear-of-domestic-dispute-ghazipur-news-vns6516564160","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरेलू कलह की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला युवक का शव, घरेलू कलह की आशंका
विज्ञापन
सेवराई। गहमर थाना क्षेत्र के सायर गांव में मंगलवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का फंदे पर लटकता शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
सेवराई तहसील अंतर्गत सायर गांव निवासी आकाश यादव (24) पुत्र गणेश सिंह यादव किसी बात से नाराज होकर गांव के बाहरी की तरफ कर्मनाशा नदी के तट की ओर गया। कुछ देर बाद पेड़ पर लटकता उसका शव मिला। लोगों ने पेड़ से लटकते शव को देखकर घटना की सूचना ग्रामीणों को दी। इसके बाद वहां सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। इस बीच सूचना पाकर गहमर सीओ विधिभूषण मौर्य ने गहमर कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया और विधिक कार्रवाई में जुट गई।
ग्रामीणों द्वारा युवक परिवारिक कलह से तंग आकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा है और बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। इस संबंध में सीओ विधिभूषण मौर्य ने बताया कि एक युवक द्वारा आत्महत्या की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आत्महत्या के विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है। युवक का मोबाइल से अन्य कारणों को भी तलाशा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चल सकेगा। फिलहाल किसी की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।