{"_id":"657d5248daadc3e1ad0398c1","slug":"dead-body-of-soldier-akhilesh-rai-reached-village-a-few-hours-before-martyrdom-there-was-talk-of-home-2023-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर: शहीद होने के कुछ घंटे पहले घर की थी बात, खेत में तैयार मटर के बारे में पूछा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव पहुंचा जवान का पार्थिव शरीर: शहीद होने के कुछ घंटे पहले घर की थी बात, खेत में तैयार मटर के बारे में पूछा
Sat, 16 Dec 2023 01:01 PM IST
किरन रौतेला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: किरन रौतेला
Updated Sat, 16 Dec 2023 01:01 PM IST
सार
शहीद के चचेरे भाई पिंटू राय ने बताया कि दिन में 11ः44 बजे वह मेरे पास फोन किए थे। गांव, परिवार और यहां तक खेत में तैयार मटर की पैदावार के बारे में पूछ रहे थे। लेकिन, तीन बजे उनके साथी जवान का फोन आया और उन्होंने बताया कि गस्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में लगाए गए सुरंग बम पर उनका पैर पड़ गया।
विज्ञापन
गांव पहुंचा जवान अखिलेश राय का शव
- फोटो : संवाद
विस्तार
बीएसएफ जवान (हवलदार) अखिलेश राय ने शहीद होने के कुछ घंटे पहले तक परिवार के लोगों से बातचीत की थी। यहां तक की उन्होंने अपने चचेरे भाई व पूर्व बीबीसी सदस्य पिंटू राय से भी फोन पर बातचीत किया। परिवार, गांव खेती की भी जानकारी ली थी।
विज्ञापन
शहीद के चचेरे भाई पिंटू राय ने बताया कि दिन में 11ः44 बजे वह मेरे पास फोन किए थे। गांव, परिवार और यहां तक खेत में तैयार मटर की पैदावार के बारे में पूछ रहे थे। लेकिन, तीन बजे उनके साथी जवान का फोन आया और उन्होंने बताया कि गस्त के दौरान नक्सलियों द्वारा जंगल में जमीन में लगाए गए सुरंग बम पर उनका पैर पड़ गया। इसके साथ ही तेज आवाज के साथ धमाका हुआ। इस घटना में अखिलेश राय शहीद हो गए। इधर, घटना की जानकारी होते ही माता शारदा देवी, पत्नी विंध्या राय, पुत्री श्रुति, कीर्ति, जागृति और अतुल के रोने- बिलखने से गांव में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन
बड़े भाई भी देश सेवा में हैं तैनात
चचेरे भाई पूर्व बीडीसी सदस्य पिंटू राय ने बताया कि अखिलेश कुमार राय के बड़े भाई अंजलेश कुमार राय भी बीएसएफ में तैनात है। वर्तमान समय में दिल्ली में तैनात है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं दरवाजे पर ग्रामीण और क्षेत्रीय लोगों की भीड़ लग गई। लोग परिजनों को सांत्वना देखकर शांत करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
छठ पर आए थे अखिलेश, 6 दिन पहले ड्यूटी पर लौटे थे वापस
परिवार के लोगों के मुताबिक अखिलेश राय छठ पर खर आए थे। मिलनसार प्रवृित्त के अखिलेश इस दौरान रिश्तेदारों के यहां आयोजित कार्यक्रमों में भी शामिल हुए। साथ ही घर का काफी कार्य भी कराए थे। जल्द ही आने की बात कहकर आठ दिसंबर को ड्यूटी पर वापस लौटे थे।
भतीजी की सगाई में हुए थे शामिल, शादी में आने का किए थे वादा
अखिलेश राय रिश्तेदारी में अपनी एक भतीजी की सगाई में भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने जनवरी में पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ब्लास्ट परतापुर थाना क्षेत्र के सड़कटोला गांव में हुआ. बीएसएफ और जिला पुलिस बस के जवान संयुक्त रूप से गश्त कर रहे थे. इसी दौरान यह ब्लास्ट हुआ.बता दें कि नक्सलियों ने दो दिन में छत्तीसगढ़ में दो बड़ी वारदातों को अंजाम दिया. इससे पहले बुधवार को नारायणपुर में भी नक्सलियों ने हमला किया था. अब कांकेर में नक्सलियों ने फोर्स को निशाना बनाया है.