फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Dead body found hanging from the latch of businessman's ceiling

व्यवसायी की छत की कुंडी से लटकता मिला शव

Thu, 03 Mar 2022 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dead body found hanging from the latch of businessman's ceiling
मरदह। क्षेत्र के स्थानीय गांव के बाहर टेंट हाउस के गोदाम में बुधवार को व्यवसायी का शव छत की कुंडी से लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मेराज अहमद (27) प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे स्थित टेंट का सामान रखने के लिए गोदाम बना हुआ है। मेराज सुबह गोदाम पर साफ- सफाई करने के लिए गए थे। शाम तीन बजे जब गांव के लोग उधर से गुजर रहे थे तो उनकी नजर खुले गोदाम के दरवाजे पर पड़ी। जब वह कमरे पहुंचे तो व्यवसायी का शव छत की कुंडी से लकटता देख शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। इधर परिवार के लोग भी घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को उतरवाकर कब्जे में ले लिया। इधर परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी। प्रत्यदर्शियों के मृतक दोपहर 12 बजे तक बाजार में दिखाई दिया था। वहीं घटना से मृतक की मां शाहजहां बेगम, पिता मोहम्मद रहीम अहमद, छोटा भाई मोहम्मद शेराज, मुक्तकीन अहमद, बहन शबनम, पत्नी जरीना खातून, पुत्र सोएब और आरिस अहमद के बिलखते- बिलखते बेहोश हो जा रहे थे। इस सबंध में थानाध्यक्ष राजकुमार यादव ने बताया कि मृतक के पिता रहीम अहमद के तहरीर पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या की गुत्थी सुलझेगी।
विज्ञापन

दो वर्ष पूर्व छोटे भाई का भी मिला था शव
मरदह। वर्ष 2019 में मृतक का छोटा भाई रेयाज अहमद का भी इसी गोदाम में छत की कुंडी से लटकता हुआ शव मिला था, लेकिन परिजनों ने पुलिस कारवाई से इंकार कर दिया था। अब बीते दो साल बाद उसी जगह पर बड़े भाई का शव मिला है, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed