{"_id":"62f93d10c8fbc7444e59cb3e","slug":"dayashankar-mishra-dayashankar-will-hoist-the-flag-at-jalsa-garden-babedi-ghazipur-news-vns669242288","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलसा गार्डेन बबेड़ी में दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे झंडारोहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलसा गार्डेन बबेड़ी में दयाशंकर मिश्र दयालु करेंगे झंडारोहण
विज्ञापन
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता सप्ताह और ‘हर घर तिरंगा कार्यक्रम के आयोजन एवं 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को मनाने के लिए तैयारियां जोर-शोर पर चल रही है। शहर से लेकर गांव तक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर तैयारियां हो रही है। इस बार गांव, तहसील और जिला स्तर पर भव्य तरीके से स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से जलसा गार्डेन बवेड़ी में ध्वजारोहरण से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष खाद्य सुरक्षा एंव औषधि प्रशासन दयाशंकर मिश्र दयालु कार्यक्रम के मुख्य होंगे। वह सुबह 9 बजे जलसा गार्डेन बवेड़ी में झंडारोहण करेंगे। इसके बाद स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और उनके आश्रितों को सम्मानित किया जाएगा।
जिलाधिकारी एमपी सिंह ने रविवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को पूरा देश स्वतंत्रता की 75 वींवर्षगांठ मनाएगा। ऐसे अवसर को और भी भव्यता देने के लिए जिला प्रशासन पिछले 10 दिनों से लगातार प्रयासरत है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इसी दौरान हम आजादी का अमृत महोत्सव भी मना रहे हैं। जनपद के नगर, क्षेत्र, गांव, मुहल्ला में जन-जन तक तिरंगा झंडा वितरण भी किया गया है। साथ ही लोगों से 11 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील भी की जा रही है। उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस हमारे लिए ऐतिहासिक दिन है। इस अवसर पर ग्राम पंचायत से लेकर जिला मुख्यालय तक पूरे जनपद में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। ग्राम प्रधान और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के जरिए से ग्राम पंचायत में पंचायत भवन और अमृत सरोवरों पर भी झंडारोहण का कार्यक्रम आयोजित होगा।
इसी क्रम में तहसील एवं ब्लाक स्तर पर भी झंडारोहण कार्यक्रम पूरी भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व अरूण कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर प्रतिभा मिश्रा, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज, अपर मुख्य अधिकारी सुजीत कुमार मिश्रा एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।