फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Damage from the cyclone, two of the lives

चक्रवात से नुकसान, दो की गई जान

Wed, 08 Jun 2016 11:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 08 Jun 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
Damage from the cyclone, two of the lives
चक्रवात
जिले में मंगलवार की रात आए चक्रवात से काफी नुकसान हुआ है। हवा इतनी तेज थी की उसने 208 विद्युत के खंभों और दर्जनों पेड़ों को जड़ से उखाड़ दिया। करंड़ा और दुल्लहपुर में पेड़ और झोपड़ी गिरने से दो लोगोें की मौत हो गई। शहर के कई मुहल्लों और ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। आंधी-बारिश में तमाम टिनशेड उड़ गए। कच्चे मकान व झोपड़ियां भी जमींदोज हो गईं। अलग-अलग इलाकों में पेड़ गिरने के कारण आवागमन भी बाधित हो गया है।  
विज्ञापन



चक्रवात ने जिले के कई इलाकों में जमकर तबाही मचाई। अचानक आए तूफान में करंडा क्षेत्र के लखंचनपुर गांव में पेड़ की डाली के नीचे दबकर प्राइमरी स्कूल के अध्यापक धर्मेंद्र कुमार (26) की मौत हो गई। वे खाना खाकर टहलने निकले थे और आंधी-बारिश शुरू होने पर बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े हो गए थे। अचानक पेड़ की एक डाल टूट कर उनके ऊपर गिर गई।
विज्ञापन



दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के मलेठी गांव में तेज हवा से रिहायशी झोपड़ी गिर गई। उसके नीचे दब कर भरत राम (55) की मौत हो गई। आंधी-बारिश की खत्म होने के बाद जब परिवार के लोग जब वहां पहुंचे तो भरत राम को मृत देख कर रोना पीटना मच गया। भांवरकोल थाना के आमघाट में मंगलवार की रात बारिश के दौरान नीम के पेड़ की टहनी गिर जाने से फौजदार 70 साल गंभीर रुप से घायल हो गया। परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आये।
विज्ञापन
विज्ञापन



जमानिया में कच्चे मकान, झोपड़ी, सोलर प्लेट तथा कई मकान व दूकानों के टिनशेट उड़ गए। जगह-जगह पेड़ भी गिरे जिससे व्यापक क्षति हुई है।  चक्रवाती तूफान से मुहम्मदाबाद तहसील में सर्वाधिक नुकसान हुआ है। गाजीपुर सदर तहसील में 50 विद्युत के खंडे टूटकर गिर गए और तार भी जमीन पर जहां-तहां फैल गया है।

सादात तहसील में 45 विद्युत पोल, सैदपुर तहसील में 53 विद्युत पोल, मुहम्मदाबाद तहसील में 68 विद्युत पोल, जखनिया में 50 और जमानिया में 40 विद्युत के खंडे टूट कर गिर गए और जगह-जगह तार जमीन पर पसर गया। इन इलाकों में बिजली की आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। बुधवार की सुबह नगर के विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े खंभं व तारों को दुरूस्त कर आपूर्ति शुरू कर दी गई है। हालांकि मियांपुरा तथा टाउन हाल में दोपहर बाद भी विद्युत आपूर्ति चालू नहीं हो सकी थी।


भदौरा  में आंधी बारिश के दौरान सेवराई मिश्रवलिया मुख्य नहर मार्ग पर सेवराई काली मंदिर के समीप बिजली का खंभा गिर गया, जिससे आपूर्ति ठप हो गई है। सेवराइ के साथ ही लहना, बक्सडा, मिश्रवलिया, मनिया, पचौरी, चितर्र के डेरा, बरेजी आदि दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई है। आंधी से सेवराइ ईदगाह के पास ही विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed