{"_id":"63a0477ff8b13c1c463b00bb","slug":"dabang-fire-shot-watchman-in-ghazipur-by-saying-you-complained-in-police-station","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: तुम थाने में शिकायत करते हो...कहकर दबंग ने चौकीदार को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: तुम थाने में शिकायत करते हो...कहकर दबंग ने चौकीदार को मारी गोली, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 19 Dec 2022 04:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Mon, 19 Dec 2022 04:44 PM IST
सार
गाजीपुर के ताजपुर मांझा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए चौकीदार को एक दबंग ने गोली मार दी। पैर में गोली लगने से घायल चौकीदार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
यूपी के गाजीपुर जिले के ताजपुर मांझा गांव में रविवार रात दो लोगों के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने गए चौकीदार को एक दबंग ने गोली मार दी। संयोग ठीक रहा कि गोली दाहिने पैर में लगी। आवाज सुनकर परिवार और आस-पास के लोग जबतक पहुंचते आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल चौकीदार की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
जमानिया कोतवाली के ताजपुर मांझा गांव निवासी घायल चौकीदार उमेश पासवान ने बताया कि गांव का ही मुकेश राय सड़क पर किसी से विवाद कर रहा था। यह देखकर बीचबचाव करने पहुंचा। इस पर मुकेश राय ने क्रोधित होते हुए कहा कि तुम थाने में शिकायत करते हो। इसके बाद चौकीदार उमेश अपने कमरे पर चले गए।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही मुकेश उनके कमरे पर पहुंचा और तमंचा से फायर कर दिया। संयोग अच्छा रहा कि गोली चौकीदार के दाहिने पैर में जा लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंचे परिजन ने उन्हें उपचार के लिए पीएचसी लेकर आए। वहीं गोली चलने की सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायल चौकीदार से घटना की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन
Trending Videos
इस संबंध में जमानिया कोतवाल वंदना सिंह ने बताया मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।