फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   D-144 gang leader and his brother's property worth Rs 1.51 crore seized

Ghazipur News: डी-144 के गैंग लीडर और उसके भाई की 1.51 करोड़ संपत्ति जब्त

Wed, 08 Jan 2025 12:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
D-144 gang leader and his brother's property worth Rs 1.51 crore seized
मरदह। मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 का निकट सहयोगी, डी 144 गैंग लीडर भू-माफिया और जिले का टॉप टेन शातिर अपराधी अफजल अहमद और उसका भाई अमजद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक दोनों भाइयों ने अपराध से अर्जित धन से नेवादा गांव में अपने पिता के नाम से 1.51 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति बनाई थी, जिसे पुलिस ने गैगस्टर एक्ट के तहत कुर्क कर लिया है।
विज्ञापन

मऊ क्षेत्राधिकारी नगर अंजनी कुमार पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम जिले में आई। मरदह थाने की पुलिस के साथ नेवादा में गई। सीओ के मुताबिक मुख्तार अंसारी के गिरोह आईएस 191 का निकट सहयोगी शातिर अभियुक्त अफजल अहमद, उसके गैंग का सक्रिय सदस्य और भाई अमजद निवासी नेवादा पठानपुरा थाना मरदह के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। यह मुकदमा उप्र गिरोहबंद एवं समाजविरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत है। अभियुक्त अपने आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए अपराध जगत से अर्जित धन से अपने पिता इरफान के नाम से मौजा नेवादा पठानपुरा में जमीन पर आलीशान भवन बनाया है, जिसकी अनुमानित कीमत 01 करोड़ 51 लाख 05 हजार 702 रुपये है। अभियुक्त और उसके पिता के पास आय का ऐसा कोई वैध स्रोत नहीं है जिससे यह बेशकीमती भूखण्ड को क्रय किया जा सके। ऐसे में उच्चाधिकारियों के आदेश पर भूखण्ड को कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed