{"_id":"5ec5315b8ebc3e90586e6ce7","slug":"cyclone-amfan-showed-impact-in-ghazipur-fallen-trees-and-poles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में चक्रवात अम्फान का दिखा असर, गिरे पेड़ और खंभे, तेज बारिश से सड़कों पर हो गया जलजमाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में चक्रवात अम्फान का दिखा असर, गिरे पेड़ और खंभे, तेज बारिश से सड़कों पर हो गया जलजमाव
Wed, 20 May 2020 07:04 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Wed, 20 May 2020 07:04 PM IST
विज्ञापन
धराशाई पेड़
- फोटो : amar ujala
गाजीपुर में बुधवार को दिन में करीब साढ़े तीन बजे शहरी क्षेत्र के साथ ही जमानिया में और अन्य कई ग्रामीण क्षेत्रों में चक्रवात अम्फान का असर दिखा। तूफान की वजह से कई पेड़ों के साथ ही कई बिजली के खंभे गिर गए। इससे संबंधित क्षेत्रों की बत्ती गुल हो गई। तेज बारिश से कई मार्गों पर जल-जमाव हो गया, जिससे आवागमन करने वालों की परेशानियां बढ़ गई। तेज हवा के बीच बदली छाई रही। इससे लोग आंधी-पानी की आशंका व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन
अचानक करीब साढ़े तीन बजे तेज बारिश के साथ चक्रवार्ती तूफान आया, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तूफान से विभिन्न स्थानों पर एक दर्जन से अधिक पेड़ गिर गए। इसमें अधिकांश पेड़ आम के थे। कई घरों के टीनशेड और छप्पर उड़कर दूर जा गिरे और क्षतिग्रस्त हो गए। इससे बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन
छतों के ऊपर लगे कई लोगों को सोलर प्लेट टूट गए, जिससे उन्हें हजारों की क्षति हुई। करीब 20 मिनट तक बारिश से साथ तूफान जारी रहा। बारिश की वजह से कई मार्गों पर जल-जमाव हो गया। इससे आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विभागीय अधिकारियों का कहना था कि जल्द ही तार-खम्भों को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारु कराई जाएगी।
विज्ञापन