फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclist farmer dies after being hit by DCM

डीसीएम के धक्के से साइकिल सवार किसान की मौत

Wed, 05 Jan 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Cyclist farmer dies after being hit by DCM
भांवरकोल थाना क्षेत्र के पताल गंगा सब्जी मंडी से कुछ दूरी पर मंगलवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे किसान की डीसीएम के धक्के से मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों ने डीसीएम के साथ ही चालक को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई।
विज्ञापन

पखनपुरा गांव निवासी श्रीराम (35) अपने बड़े भाई भगवान राम उर्फ गुड्डू के साथ खेत से मिर्च तोड़ने के बाद पताल गंगा सब्जी मंडी बिक्री करने के लिए गए थे। मिर्च की बिक्री कर साइकिल से घर आ रहे थे। कुछ दूरी पर डीसीएम ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में श्रीराम गंभीर रूप से घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए मुहम्मदाबाद स्थित सीएचसी लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर लोगों ने चालक एवं डीसीएम को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेने के साथ डीसीएम को कब्जे में ले लिया। वहीं परिवार के लोग शव लेकर घर आ गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed