फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyclist dies in road accident

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

Sun, 26 Dec 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cyclist dies in road accident
लठठूडीह। रोते बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : GHAZIPUR
करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के भरौली कला गांव के सामने शनिवार की देर रात साइकिल सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर हादसे के बाद से परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा फैल गया।
विज्ञापन

लठठूडीह गांव निवासी राजू राम (36) सुबह साइकिल से बलिया जनपद के संवरूपुर गांव स्थित बहन के घर गए थे। देर रात वह साईकिल से ही घर वापस आ रहे थे। भरौली कला गांव के सामने मुहम्मदाबाद से बलिया की ओर जा रहे एक अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दिया। हादसे के बाद युवक साइकिल सहित काफी दूर जा गिरा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए मुहम्मदाबाद सीएचसी लाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान रात 11 बजे घायल की मौत हो गई। घटना के बाद पुत्र कमलेश, अखिलेश और पुत्री को गोद में विमली देवी दहाड़े मारकर बिलखने लगी। इधर गांव के लोग परिजनों को सात्वंना देकर शांत कराने में जुटे रहे। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर चालक को चिन्हित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed