फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cycling student injured due to Bolero hit

बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार छात्रा घायल

Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Cycling student injured due to Bolero hit
कोतवाली क्षेत्र के राजपुर पोखरा स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाजीपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने सोमवार को साइकिल सवार छात्रा को धक्का मार दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने छात्रा को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टरों ने उसे गाजीपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

नगर के सुभान टोली निवासी कक्षा छह की छात्रा रूविना (13) पुत्री जफरान हेतिमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय से छुट्टी के बाद अपनी सहेलियों के साथ वापस साइकिल से घर जा रही थी। राजपुर पोखरा के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने मोटरसाइकिल को बचाने में छात्रा की साइकिल में धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गए और वाहन चालक को पकड़ लिया और घटना की सूचना पुलिस को दी। इस संबंध में डॉ रविरंजन ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल किशोरी को लाया गया था। जिसके सिर एवं चेहरे पर चोटे आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed