फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Cyber Crime Message sent by creating fake WhatsApp account of Ghazipur SP police engaged in investigation

Cyber Crime: गाजीपुर एसपी का फर्जी वाट्सएप अकाउंट बनाकर किया मैसेज, जांच में जुटी पुलिस

Sun, 10 Jul 2022 06:17 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 10 Jul 2022 06:17 PM IST
सार

गाजीपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के नाम से किसी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। इसका पता तब चला जब किसी पुलिसकर्मी को एसपी के नाम से मैसेज आया, पड़ताल में नंबर फेक पाया गया। 

विज्ञापन
Cyber Crime Message sent by creating fake WhatsApp account of Ghazipur SP police engaged in investigation
व्हाट्सएप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजीपुर जिले के नवागत पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के नाम से किसी ने फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया।  धोखाधड़ी करने के इरादे से कई लोगों को मैसेज भी किए गए हैं। मामला प्रकाश में आने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। फर्जी अकाउंट बनाने वाले साइबर अपराधी को चिन्हित करने के लिए साइबर सेल और सर्विलांस की संयुक्त टीम जुट गई है।

विज्ञापन


साइबर अपराधियों द्वारा आए दिन आमजनों को ठगी का शिकार बनाते हैं। लोगों के खाते से पैसा उड़ाना, किसी के फेसबुक अकाउंट को हैक करना सहित कई मामले प्रतिदिन प्रकाश में आते रहते हैं। इस बार साइबर अपराधियों ने गाजीपुर  के नवागत एसपी रोहन पी बोत्रे के नाम पर फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बना लिया। प्रोफाइल में पी बोत्रे की फोटो भी लगाई।
विज्ञापन


इसका पता तब चला जब किसी पुलिसकर्मी को एसपी के नाम से मैसेज आया, पड़ताल में नंबर फेक पाया गया। ऐसे में पुलिस टीम सक्रिय हुई और छानबीन में जुट गई। साइबर सेल और सर्विलांस की टीम ऐसे साइबर अपराधी को जहां चिन्हित करने में जुटी हुई है। वहीं जिस कंपनी का नंबर है, वहां से पूरा डिटेल मंगाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी गोपीनाथ सोनी ने बताया कि साइबर सेल और सर्विलांस की टीम छानबीन में जुटी हुई। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed