{"_id":"57c476674f1c1b634b2cb6ca","slug":"cyber-crime-gang-buste","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइबर क्राइम गिरोह का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्रयूराो, गाजीपुर
Updated Mon, 29 Aug 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच द्वारा पकडे गये साइबर क्राइम के आरोपियो से पूछताछ करते एसपी सिटी केशव चंद गोस्वामी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगीपुर थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने साइबर क्राइम कर रहे एक बड़े गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। फोन पर काल करने और मैसेज के जरिए ठगी करने वाले अंतरप्रांतीय गिरोह के सदस्यों को देवकठिया पुल के पास पकड़ा गया। इनके पास से पंद्रह हजार नकदी, अलग-अलग कंपनियों के 12 मोबाइल सेट बरामद हुए हैं। एसपी सिटी केशवचंद गोस्वामी ने बताया कि गिरोह के सदस्य यूपी के साथ अन्य प्रांतों में भी लोगों को निशाना बना चुके हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि जंगीपुर बाजार के वार्ड छह सरस्वती नगर के युवक प्रदीप शर्मा से यह गिरोह 77 हजार रुपये ऐंठ चुका था तथा दोबारा उससे रुपये वसूलने के लिए गिरोह के सदस्य पहुंचे थे। प्रदीप के फोन पर 29 जुलाई को काल आया। फोन करने वाले ने कहा कि मैं एयरटेल से बोल रहा हूं और आपका फोन नंबर लकी ड्रा में विजेता बना है। इनाम के रूप में आपको दो लाख 51 हजार रुपये और बाइक दी जाएगी। इसके एवज में आपको एयरटेल का 550 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। अगले दिन गिरोह के सदस्यों ने फोन करके कहा कि यूबीआई के खाता संख्या 659402010008243 में आठ हजार रुपये डालने होंगे। प्रदीप ने अपने घर वालों को बिना बताए ही रुपये जमा कर दिए। इसके बाद प्रदीप से उसी खाते में पहली अगस्त को साढ़े 18 हजार, दो अगस्त को 25 हजार 400 तथा तीन अगस्त को 25 हजार रुपये और डलवाए गए। उसके बाद रुपये जमा कराने वाले का फोन बंद हो गया। तब प्रदीप को पता चला कि उसे ठगा गया है। घर वालों के डर से प्रदीप सुसाइड नोट लिखकर गायब हो गया। जंगीपुर पुलिस ने प्रदीप की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की। दस दिन बाद प्रदीप सही-सलामत मिल गया। फिर एक बार गिरोह प्रदीप से संपर्क साध कर रुपये ऐंठने की जुगत में था।
पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज किया था। रविवार को पुलिस और क्राइम ब्रांच के सदस्य जंगीपुर में गश्त कर रहे थे। इसी बीच प्रदीप ने सूचना दी कि ठगी करने वाले उससे दोबारा रुपये लेने के लिए जंगीपुर बाजार में आए हैं। इस पर पुलिस टीम ने देवकठिया पुल के पास घेराबंदी कर गिरोह के सदस्यों को धरदबोचा। पकड़े गए लोगों में कानपुर नगर के थाना घाटमपुर-दुर्गा देवी का पुरवा (गिरसी) निवासी सालू चौहान, लालजी चौहान, योगेंद्र चौहान और राजकुमार चौहान शामिल हैं। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने टीम को पांच हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।