फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Customer service center operator was robbed by three masked men, blockade in place

ग्राहक सेवा केंद्र संचालक को तीन नकाबपोशों ने लूटा, जगह-जगह नाकेबंदी

Mon, 26 Jul 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Customer service center operator was robbed by three masked men, blockade in place
थाना क्षेत्र के ढढनी ईजरी गांव के बीच नहर के पास सोमवार की दोपहर 12 बजे बाइक सवार नकाबपोश तीन बदमाशों ने ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक को धक्का देकर गिराने के बाद उसके पास से रुपयों से भरा झोला लूट ले गए। घटना को अंजाम देने के भागते समय लुटेरों ने कई राउंड हवाई फायरिंग भी की। सूचना मिलते ही मौके प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह, सीओ जमानिया हितेंद्र कृष्ण, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राजधारी चौरसिया मौके पर पहुंचे। जगह-जगह नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग की गई लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला। जमानिया कोतवाली क्षेत्र के जीवपुर निवासी बैंक मित्र सतीश कुमार यादव पुत्र शिवराम एसबीआई का ग्राहक सेवा केंद्र का चलाता है। उसकी दुकान ढढनी बाजार में है। वह रोज की तरह अपने घर से अकेले बाइक से मलसा ईजरी नहर होते हुए ढढनी जा रहा था। इसी दौरान ढढनी की तरफ से एक बाइक पर तीन युवक आए। वे अपना मुंह बांधे हुए थे। बाइक सवार युवकों ने बैंक मित्र का पीछा किया। नहर के पास सुनसान स्थान देखकर बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर सतीश को गिरा दिया। मौका मिलते ही दो बदमाश बाइक से उतर गये जबकि तीसरा बाइक को चालू हालत में रखा था। दोनों युवकों ने बैंक मित्र से रुपयों से भरा झोला छीन लिया और उससे मारपीट की। इसके बाद वे हवाई फायरिंग करते हुए नगसर की तरफ भाग गए। पुलिस के अनुसार पीड़ित के झोले में 63 हजार रुपये, तीन चेक बुक, एक मोबाइल, दो फिंगर स्कैनर, स्वैप मशीन समेत अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज थे। जानकारी होते ही करीब तीन बजे पुलिस अधीक्षक डॉ. ओपी सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने नाकेबंदी कर बदमाशों को जल्दी से जल्दी गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। पुलिस ने छानबीन करने के साथ ही जगह-जगह सघन नाकेबंदी कर वाहनों की जांच भी की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed