फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

गाजीपुर बलिदानियों की धरती, पूरे देश को यहां की मिट्टी पर गर्व

Mon, 04 Jan 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
cultural
बिरनो। जम्मू कश्मीर के उधमपुर जिले के धामकुंड श्रीनगर में तीन जनवरी 2004 को देश की रक्षा में शहीद पुलिस मेडल से मरणोपरांत सम्मानित सीमा सुरक्षा बल के जवान निरंजन राजभर के 18वें शहादत दिवस पर ब्लाक परिसर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि गाजीपुर बलिदानियों की धरती है। पूरे देश को यहां की मिट्टी पर गर्व है। किसी के शहादत के नाम पर कुछ मांगना उस शहीद का अपमान है। उन्होंने राजभर समाज से कहा कि हमारा उत्पीड़न और हमारे ऊपर अत्याचार न हो इसके लिए हमें किसी को मौका नहीं देना चाहिए। उन्होंने शहीद की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित किया। शहीद की पत्नी किस्मती देवी को माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान, डा. रमाशंकर राजभर, रमेश सिंह, भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, योगेश सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा, दीपक सिंह, अनिल राजभर, हरेंद्र यादव, शिवानंद राय, शिवप्रताप सिंह, मयंक जायसवाल, संतोष सिंह, रुद्रप्रताप सिंह आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता सेवानिवृत्त सुबेदार मुखदेव राजभर एवं संचालन रामनारायन राजभर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed