फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   cultural

नानक के बताए रास्ते पर चलने से सफल होगा जीवन

Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 12 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
cultural
गाजीपुर। सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव की 550वां प्रकाशोत्सव मंगलवार को जिले भर में धूमधाम, श्रद्धा तथा उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारा में शबद कीर्तन का आयोजन किया तथा नानकदेव की प्रतिमा पर फूल माला चढ़ाया गया। लोगों ने नानक के बताए रास्ते पर चलने की प्रेरणा दी। जगह जगह भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शहर में नानक देव की शोभायात्रा निकाली गई जो विभिन्न मार्गों से होते हुए गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में सिख समुदाय के लोग झंडा तथा नानक के संदेशों को गाते हुए चल रहे थे। शोभा यात्रा फिर महाजनटोली स्थित गुरुद्वारे पर समाप्त हुई। इस मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक गुरुद्वारा पहुंच कर मत्था टेका। महाजन टोली स्थित गुरुद्वारा पर जिलाधिकारी ओमप्रकाश आर्य, पुलिस अधीक्षक अरविंद चतुर्वेदी, विधायक सदर संगीता बलवंत, पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल एवं जनपद के सभ्रांत नागरिक इस प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा महाजन टोली में पहुंचें तथा त्योहार की बधाई दी। जिलाधिकारी ने कहा कि गुरू नानक देव के बताए रास्ते पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारकर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। मानव सहायता ही सच्चा धर्म है। इससे कभी भी पीछे नहीं हटना चाहिए। पर उपकार हमें अन्धकारमय जीवन से उबारकर उजाले की तरफ ले जायेगा। गुरूद्वारा कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि एंव विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह सम्मानित किया गया। इस दौरान यहां भव्य लंगर का भी आयोजन किया गया था। दिलदारनगर संवाददाता के अनुसार नानक देव जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा में 11 नवंबर से चल रहे अखंड पाठ की पूर्णाहुति 12 नवंबर को की गई। इस अवसर पर गुरुद्वारा को प्रकाश से सजा दिया गया था। इस संबंध में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष परलोक सिंह ने बताया कि अखंड पाठ की पूर्णाहुति के बाद गुरुद्वारा में लंगर चलाया गया। इस मौके पर सरदार मंजीत सिंह ,सरदार जसवंत सिंह ,सरदार बलबीर सिंह,सरदार परमजीत सिंह , सरदार प्रीतपाल सिंह ,सरदार धर्मवीर सिंह ,सरदार हरजीत सिंह ,सरदार डा. दलजीत सिंह ,सरदार मनमोहन सिंह, सरदार हरमीत सिंह (बंटी सिंह ),सरदार गुरुदीप सिंह, सरदार अमरजीत सिंह, सरदार गगनदीप सिंह, सरदार जसप्रीत सिंह, सरदार हरमेंद्र सिंह आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed