फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   croop

वैज्ञानिक तरीके से करें धान की खेती

Sun, 23 May 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
croop
मौधा। धान की बुवाई का समय आ गया है। वैज्ञानिक तरीके से खेती कर किसान कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त कर सकते हैं। धान की खेती के पहले खेत को समतल करना होगा। फिर गहरी जुताई करनी होगी। ऐसे में खेत में न ही खरपतवार की झंझट रहेगी और न ही ज्यादा पानी लगेगा। कृषि वैज्ञानिक शिवशंकर सिंह बताते हैं कि रबी की फसल की कटाई के बाद से मई के अंत तक खेतों की जुताई का सबसे अच्छा समय है। वजह तय अवधि में जुताई करने पर फसलों की पैदावार 50 फीसदी वैसे ही बढ़ जाती है। गर्मियों में गहरी जुताई करने से खेतों में लंबे समय तक नमी बनी रहती है। इस कारण फसलों को अधिक सिंचाई की आवश्यकता भी नहीं पड़ती। खेत में आठ से 30 सेमी तक गहरी जुताई कराने से खर पतवार नष्ट हो जाते हैं। बताया कि जुताई के पूर्व खेतों में हरी खाद अवश्य डालें। तीन से साढ़े तीन सौ क्विंटल हरी खाद महज 50-55 दिनों में मात्र पांच हजार की लागत में तैयार हो जाती है। जबकि इतनी ही गोबर की खाद लगभग 25-30 हजार में तैयार होती है। इसके अलावा 100 से 110 दिन में फसल प्राप्त करनी हो तो नरेंद्र-1, 2, 97, 80, 118 एवं गोविंद बरानीदीप प्रजाति के बीज डालें। वहीं 125-135 दिनों में फसल पाने के लिए नरेंद्र-359, 2064, 2065, 2026 आदि प्रजातियां उपयोगी हैं। जबकि सबसे अधिक दिनों 140 से 150 दिनों में फसल देने वाली प्रजातियां महसूरी, एमटीयू 7029 सुगंधित धान टाइप -3, नरेंद्र लालमती, काला नमक (केएन-3) आदि हैं। शिवशंकर सिंह ने बताया कि पहली विधि में हमें धान के खेत को भी गेहूं के खेत की तैयार करना होगा। इसके बाद जीरो ट्रिल मशीन से धान की बुवाई की जाती है। इस तरह की बुवाई में एक हेक्टेयर खेत में 30 से 35 किलो बीज लगता है। जबकि दूसरी विधि में लेव लगाकर ड्रमसीडर से बुवाई की जाती है। इसमें बीज अंकुरित रहता है। इसमें रोपाई का खर्च बच जाता है। साथ में पैदावार भी अधिक मिल जाती है। जुताई के बाद उसे लेवल लैंड लेजर से बराबर कर लेना चाहिए। इसमें पानी की 25 प्रतिशत बचत हो जाती है। इसमें धान के कल्ले भी एक साथ निकलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed