{"_id":"6150b4368ebc3eab6725a1bb","slug":"criticism-in-support-of-bharat-bandh-ghazipur-news-vns61390170","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के समर्थन में भरी हुंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के समर्थन में भरी हुंकार
विज्ञापन
गाजीपुर। तीन नए कृषि कानूनों, प्रस्तावित बिजली विधेयक एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में 27 सितंबर को संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से आयोजित भारत बंद का भाकपा (माले) और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने समर्थन किया है। तुलसी सागर लंका स्थित कार्यालय पर पार्टी के 13वें राज्य सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधि चुनाव के लिए हुई कार्यकर्ताओं की बैठक में माले की केंद्रीय कमेटी के सदस्य और अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीराम चौधरी ने कहा कि चार से छह अक्तूबर तक सीतापुर के हरगांव में आयोजित राज्य सम्मेलन में गाजीपुर से 22 प्रतिनिधि भाग लेंगे।
कहा यह सम्मेलन ऐसे दौर में हो रहा है, जब खेती किसानी और अन्य व्यापार को मोदी सरकार कारपोरेट पूंजीपतियों के हवाले कर रही है। नौ महीने से दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर आंदोलनरत किसानों की आवाज दबाने के साथ ही उनके खिलाफ कुप्रचार किया जा रहा है। हर वर्ष दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा करके केंद्र में आई मोदी और उत्तर प्रदेश में सत्ता में आई योगी सरकार केवल जुमले फेंक रही है। मोदी सरकार जनता की गाढ़ी कमाई से खड़े राष्ट्रीय संपदा रेल, सड़क, अस्पताल, बैंक, बीमा आदि को बेचने में लगी है। कमरतोड़ महंगाई से त्रस्त जनता पर टैक्स का बोझ लगातार बढ़ाया जा रहा है। डीजल, रसोई गैस सिलेंडर, सरसों तेल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। उन्होंने 27 सितंबर को भारत बंद को कामयाब बनाने के लिए पूरी ताकत से उतरने का आह्वान किया। नंदकिशोर बिंद, सरोज यादव, गुलाब सिंह, रामप्यारे राम, योगेंद्र भारती, उजागिर राम, घुरभारी मास्टर, सत्येंद्र कुमार, शशिकांत यादव ने भी विचार व्यक्त किया।