फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   UP: Son killed father to save mother from father

यूपी: शराब पीकर पति मार रहा था पत्नी को, बेटे को नहीं हुआ बर्दाश्त पिता को मारा, हो गई मौत

Mon, 28 Sep 2020 12:14 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Mon, 28 Sep 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
UP: Son killed father to save mother from father
crime - फोटो : sociol media

करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में घरेलू विवाद में नाबालिग पुत्र ने पिता की हत्या कर शव आंगन में दफना दिया। रविवार को दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने  जानकारी पुलिस को दी। रात करीब दस बजे पुलिस ने शव बाहर निकाल कर कब्जे में ले लिया। आरोपी पुत्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


वीरभानपुर के रहने वाले रामअशीष मिश्रा (46) अक्सर शराब पीकर घर आते थे। 26 सितंबर को इसी को लेकर घर में विवाद हो गया। उस दौरान रामअशीष ने पत्नी की पिटाई कर दी थी। इससे गुस्साए नाबालिग पुत्र ने पिता की पिटाई कर दी। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी किसी को न हो, इसके लिए आरोपी ने शव घर के आंगन में ही दफना दिया। रविवार रात तेज दुर्गंध उठने से पड़ोसियों को कुछ शंका हुई। उन्होंने जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पारिवारिक विवाद में पुत्र ने पिता की हत्या कर दी। मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed