फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The truck hit the car, killing the groom

ट्रक से टकराई कार, दूल्हे की मौत

Sun, 15 Mar 2015 10:58 PM IST
Updated Sun, 15 Mar 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
The truck hit the car, killing the groom

नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी पर रविवार की भोर करीब पांच बजे शादी के बाद दुल्हन लेकर लौट रही तेज रफ्तार कार के ड्राइवर को झपकी आने पर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार में सवार दूल्हे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दुल्हन, दूल्हे का छोटा भाई और वीडियोग्राफर घायल हो गए। इसमें वीडियोग्राफर की हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर दुल्हन के मायके और ससुराल में कोहराम मच गया।

विज्ञापन



कासिमाबाद के रामगढ़ गांव निवासी अवधू खरवार के पुत्र राधेश्याम खरवार की शादी शनिवार को मुहम्मदाबाद के डोमनपुरा बालापुर गांव निवासी श्रीकृष्ण शरण खरवार की पुत्री अंजू से तय थी। शनिवार रात बारात बालापुर पहुंची। शादी के बाद अगले दिन रविवार होने के कारण मान्यता के अनुसार सूर्य निकलने के पहले भोर में साढ़े चार बजे दुल्हन की विदाई कर दी गई। करीब पांच बजे जब कार नोनहरा थाना क्षेत्र के महेशपुर चट्टी के पास पहुंची, तभी कार चालक को अचानक झपकी आ गई। इसके चलते वह गाड़ी पर अपना नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


कार का बायां हिस्सा सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया। इसमें दूल्हे राधेश्याम (30) की मौत हो गई, जबकि दुल्हन अंजू और सहबाला अभिषेक को गंभीर चोटें आईं। कार में सवार वीडियोग्राफर शशि चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार के साथ ही दूल्हे का शव कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed