फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The same night, six houses reconstructed

एक ही रात छह घरों को खंगाला

Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 12:00 AM IST
विज्ञापन
The same night, six houses reconstructed

विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के देवा बैरनपुर गांव में शुक्रवार की रात छह मकानों को खंगाल कर चोर हजारों रुपये नकदी सहित कीमती जेवर उठा ले गए, जबकि दो घरों में चोरों के हाथ खाली रहे। इस मामले में पीड़ितों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।


देवा बैरनपुर गांव के लोग शुक्रवार की रात घरों में सो रहे थे। देर रात चोर जितेंद्र राय की छत के सहारे मकान में घुस गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अंदर आलमारी में रखे हजारों रुपये नकद और जेवरात समेट लिया। इसके बाद चोर बगल में स्थित धरमू यादव के मकान में घुसे।
विज्ञापन



यहां से 17 हजार एवं हजारों का जेवरात लेने के बाद चोर रामदुलारे से घर में घुस गए। यहां से भी 8 हजार नकद, मदनलाल के घर से टीवी और हजारों के जेवरात उठाया। त्रिभुवन राय के मकान से चोरों ने कीमती कपड़ा उठा लिया। इसके बाद भी चोर शांत नहीं हुए और बगल में स्थित लालमन राय, गोपाल राय और बृजमोहन के घर का ताला तोड़ने लगे। खट-खट की आवाज सुनकर परिवार के लोग जग गए और शोर मचाने लगी। उनकी आवाज सुनकर ग्रामीण भी जग गए। हालांकि लोगों के आने तक चोर फरार हो गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। एक ही रात आधा दर्जन मकानों में चोरी होने से ग्रामीणों में भय है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस मामले में बृजमोहन ने कोतवाली में चोरियों की तहरीर दिया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी एएन सिंह ने बताया कि चार घरों में चोरियों हुई है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जल्द ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर कासिमाबाद थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में शुक्रवार की रात चोर छत के सहारे धरमपुर गांव निवासी लाची देवी मकान में छत के सहारे घुस गए। इसके बाद कमरे में रखा आलमारी और बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखा तीन हजार नकदी सहित हजारों के रुपये का जेवरात लेकर चम्पत हो गए।


सुबह जह लाची देवी जगी तो चोरी का पता चला कि नकदी और जेवरात गायब थे। पीड़िता ने चोरी की जनकारी थाने को दी। इसी तरह रेवतीपुर थाना के सामने बीती रात रामचबूतरा स्थित हनुमान मंदिर का ताला तोड़कर चोर दो किलो का चांदी का मुकुट उठा ले गए। सुबह जब गांव की महिलाएं पूजा करने पहुंची तो देखा कि मुकुट गायब था। महिलाओं ने तत्काल इसकी जानकारी सोए पुजारी अवधेश पांडेय को दी। पुजारी ने चोरी की सूचना थाने में दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed