{"_id":"5772bdef4f1c1be92979aa42","slug":"rape-of-7-years-old-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सात साल की मासूम के साथ दुष्कर्म
Tue, 28 Jun 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Tue, 28 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
रेप नहीं कर पाया तो नाबालिग लड़की की हत्या
- फोटो : amar ujala
Link Copied
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया। मामले में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक ने करीब एक सप्ताह पहले पड़ोस के एक गरीब परिवार की बच्ची को रुपये देकर दूकान से बिस्किट लाने को कहा। जब मासूम दूकान से बिस्किट लेकर युवक के घर में पंहुची तो युवक ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे घर से बाहर निकालकर छोड़ दिया। मासूम किसी तरह घर पहुंची और मां को घटना की जानकारी दी। मां ने युवक से पूछताछ की और पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर युवक ने मां-बेटी को जान से मारने की धमकी दी। बाद में बाहर नौकरी करने गए अपने पति को फोन कर घटना की सूचना दी। पति की तरफ से कोतवाली में तहरीर देने के बाद पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मासूम को मेडिकल के लिए भेजा और आरोपी की तलाश में जुट गई है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी राम सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।