फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   innocent girl crush tractor, death

ट्रैक्टर से कुचलने पर मासूम बालिका की मौत

Tue, 09 Dec 2014 11:40 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Tue, 09 Dec 2014 11:40 PM IST
विज्ञापन
innocent girl crush tractor, death
जंगीपुर/मुहम्मदाबाद। थाना क्षेत्र के देवकठिया (तलिया) गांव की दलित बस्ती
विज्ञापन
में मंगलवार की दोपहर ट्रैक्टर से कुचलकर एक मासूम की मौत हो गई।

बस्ती निवासी सुरेश राम पुत्री प्रियांशु (05) घर के बाहर चारपाई पर बैठी थी। इसी दौरान तेज गति आ रहे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर

उसे रौंदते हुए आगे निकल गया। गंभीर रूप से घायल होने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार के लोगों से पूछताछ करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

 इस घटना से एक तरफ जहां मृतका के घर कोहराम मच गया, वहीं गांववासियों में शोक व्याप्त हो गया। उधर गाजीपुर-भरौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शहनिंदा पुलिस चौकी के सामने

 कोहरे की वजह से भरौली की तरफ से आ रहे ट्रक और गाजीपुर की तरफ से जा रही डीसीएम की आमने-सामने टक्कर हो गई।

इससे डीसीएम क्षतिग्रस्त हो गई। इस घटना में डीसीएम का चालक इलाहाबाद के हंडिया निवासी रमेश यादव मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed