फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Breaking three stores flown millions

तीन दूकानों का ताला तोड़कर लाखों उड़ाए

Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Wed, 18 May 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
Breaking three stores flown millions
चोरी - फोटो : अमर उजाला
शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। मंगलवार की रात चोर तीन दूकान का ताला तोड़कर लाखों रुपए का कपड़ा, टायर तथा पांच सौ रुपए उठा ले गए। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इस मामले में दूकानदारों ने अज्ञात चोरों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


मियांपुरा मुहल्ला निवासी मणि कुमार चौधरी की स्टेशन-फुल्लनपुर रोड पर कपड़े की दूकान है। वह रोज की तरह रात में दूकान बंद कर घर चला गया। देर रात चोर दूकान के फाटक का ताला तोड़कर भीतर घुस गए। इसके पहले चोरों ने मकान मालकिन श्याम प्यारी देवी के घर का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया था। चोर दूकान में रखी करीब पांच लाख रुपए की साड़ी और काउंटर में रखा पांच सौ रुपए नगद उठा ले गए। इसके बाद चोर स्टेशन रोड पर रवि प्रकाश के  कपड़े की दूकान का ताला तोड़कर उसमें से कुछ कपड़े उठा ले गए। चोरों ने विशेश्वरगंज में बाइक मैकेनिक राजू मिस्त्री की दूकान का भी ताला चटका दिया। गैराज का ताला तोड़कर 21 बाइक के टायर एवं डिग्गी उठा ले गए।
विज्ञापन


सुबह पास के लोगों ने इन दूकानदारों को ताला टूटने की सूचना दी। तीनों दूकानदार अपनी दूकान पर पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुएआ है और भीतर का सामान इधर-उधर बिखरा हुआ है। देखा तो कीमती सामान गायब था। चोरी की जानकारी होते ही वहां लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चोरी के संबंध में जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पीड़ित दूकानदारों ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दिया है। आए दिन शहर क्षेत्र में हो रही चोरियों से लोगों में दहशत व्याप्त है। लोगों का कहना है कि पुलिस एक का भी खुलासा नहीं कर पा रही है तब तक चोरी की दूसरी घटना हो जा रही है। चोरों की जगह पुलिस की ठेला-खोमचा वालों पर त्योरी चढ़ी हुई है। इस संबंध में सीओ वेदप्रकाश सिंह ने बताया कि चोरी की जानकारी हुई है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed