फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bolero collision killed old man

बोलेरो के टक्कर से अधेड़ की मौत

Fri, 02 Jan 2015 11:10 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 02 Jan 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Bolero collision killed old man

जमानिया कोतवाली क्षेत्र के बड़ेसर गांव के पास बोलेरो की टक्कर से बाइक

विज्ञापन
सवार एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि उसकी पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शुक्रवार की दोपहर को हुआ। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया।


चंदौली जिला के धीना थाना क्षेत्र के कुसहा गांव निवासी राजनारायण (50) अपने पुत्र वकील (22) और पत्नी मुन्नी (40 वर्ष) के साथ दवा लेने के लिए बाइक से जमानिया आ रहा था। बाइक वकील चला रहा था। इसी दौरान बड़ेसर गांव के पास गाजीपुर की तरफ जमानिया की ओर जा रही बोलेरो जीप से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों लोग उछलकर काफी दूर जा गिरे। राजनारायण ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी और पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। जानकारी होते आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और हादसे की सूचना एम्बुलेंस और पुलिस को दी।

जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। जबकि घायल मां-बेटे को समाजवादी एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया। बाद में परिवारजन को हादसे की सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed