फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A death in a road accident, four injured

सड़क हादसे में एक की मौत, चार घायल

Fri, 06 Feb 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 06 Feb 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
A death in a road accident, four injured

जिले में शुक्रवार को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।

विज्ञापन



शहर कोतवाली के  छावनी लाइन स्थित रघुनाथपुर गांव निवासी हरिश्चंद्र राम (30) मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार दोपहर पीरनगर के पास सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान तेज गति से बाइक से उसे धक्का लग गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार बाइक मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग पहुंचे और उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद घटना की जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी। बदहवास मृतक के परिवारीजन अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


पुलिस ने बाइक को कब्जे में ले लिया है। वहीं एक अन्य हादसे में दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार खुटहा पुलिया के आज दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार काफी दूर सड़क खेत में जा गिरे। इस घटना में जमसड़ा गांव निवासी शिवकुमार यादव (22 वर्ष) तथा कोठिया गांव निवासी जयहिंद गोड़ (30 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। ताजपुर डेहमा संवाददाता के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के विश्वंभरपुर गांव के पास शुक्रवार की भोर में ट्रक और जीप में टक्कर हो गई।


इस घटना में जीप में सवार बलिया के सिकंदरपुर गांव निवासी गौतम सिंह और वाराणसी निवासी राजकुमार घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, जहां गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed