{"_id":"5b649ab44f1c1ba13e8b4eef","slug":"91533319860-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी से इनकार करने पर हुई गुड़िया की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शादी से इनकार करने पर हुई गुड़िया की हत्या
Updated Fri, 03 Aug 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के तियरी गांव में बीते दिनों धारदार हथियार से गला रेत कर की गई किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी कर शुक्रवार को हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कुबूल किया कि वह गुड़िया से एकतरफ प्यार करता था और बार-बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। शादी के लिए तैयार न होने पर उसने उसकी निर्ममता से हत्या कर दी।
बीते मंगलवार की सुबह करीब पांच बजे पियरी निवासी सचनू राजभर की बेटी गुड़िया (17) खेत में शौच के लिए गई थी। इसी दौरान पहले से झुरमुट में घात लगाए हमलावर ने गले पर धारदार हथियार से वार कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था और अधमरा स्थिति में उसके हाथ-पैर दुपट्टे से बांध दिए थे। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आ रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी। इस मामले में मृतका के पिता ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया था। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी हुई थी। तभी गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी को सूचना मिली कि आरोपी सचिन राजभर दरौली स्टेशन के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में हैं। दारोगा राजेंद्र प्रसाद अपने हमराही सूरज कुमार, यशवंत सिंह आदि के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी ने भागना चाहा, लेकिन पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गुड़िया से एकतरफा प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था, लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं थी। इससे क्षुब्ध हो वह बसवारी के पास झुरमुट में छिपा था और भोर में जैसे ही किशोरी शौच के लिए गई, उसने पहले उस पर बांस से प्रहार किया। इसके बाद जब वह गिर कर झटपटाने लगी, वह भाग कर बगल के खेत में न चली जाए, इस कारण उसने उसके दुपट्टे से उसका हाथ-पैर बांध दिया। इसके बाद ब्लेड से उसके गले पर कई वार कर मौके से फरार हो गया। अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने बांस और ब्लेड बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी का चालान कर दिया गया।