{"_id":"5a24441b4f1c1ba12d8b644a","slug":"91512326171-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आभूषण और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरी के आभूषण और मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार
Updated Mon, 04 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय रेलवे पुलिस इलाहाबाद के एसपी पीके मिश्रा के निर्देश पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान रविवार को अपराह्न तीन बजे चलाया गया। इस दौरान दो शातीर लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने चोरी के आभूषण, मोबाइल और हजारों रुपये नगदी भी बरामद किया है।
रेलवे स्टेशन जमानिया के प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर से रविवार को दानिश उर्फ बौना निवासी वार्ड नंबर दो फत्तेपुर दिलदारनगर और सोनू दास उर्फ बंगाली निवासी इस्लामपुर थाना मुग़लसराय जिला चंदौली को गिरफ्तार किया है। दोनों किराए के मकान में रहते हैं। इनके पास से चार सोने के अंगूठी, एक सोने का मंगलसूत्र, दो जोड़ी सोने की चूड़ी, एक जोड़ी सोने का टप्स, एक जोड़ी सोने की बाली और एक चोरी की मोबाइल तथा 1500 रुपये नकद बरामद किया। बरामद सामानों की कीमत लगभग दो लाख 71 हजार 500 रुपये आंकी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से जहरखुरानी करने से संबधित 110 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद हुआ है। जिसमें दोनों को संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार दोनों अपराधी लूट आदि की घटना में शामिल रहे हैं। इनकी काफी दिनों से तलाश चल रही थी। मुखबिर की सूचना पर दोनों को किसी ट्रेन को लूटने की योजना बनाते समय जीआरपी मुग़लसराय द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है।