{"_id":"5a661fd64f1c1ba0268b5dc4","slug":"81516642262-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में पूर्व एमएलसी की पत्नी की गई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में पूर्व एमएलसी की पत्नी की गई जान
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के भुतहियाटांड़ के पास सोमवार को वाराणसी से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी स्कूटी में पीछे से जोरदार धक्का मारते हुए पूर्व एमएलसी की पत्नी को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री को चोटेेें आईं। वसूली से बचने के लिए चालक ट्रक लेकर तेजी से भाग रहा था। हादसे के बाद वह भाग गया। इससे गुस्साए लोगों ने वाराणसी-गाजीपुर एवं भुतहियाटांड-बुजुर्गा मार्ग को जाम कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। दोनों अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर आंधे घंटे बाद जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सपा के पूर्व एमएलसी बच्चा यादव की पत्नी पार्वती देवी (68) बड़ीबाग चुंगी स्थित अपने आवास से पुत्री रीना यादव (30) के साथ स्कूटी पर बैठकर सोहिलापुर स्थित निजी विद्यालय में आयोजित सरस्वती पूजनोत्सव में शामिल होने जा रही थी। वह जैसे ही भुतहियाटांड चौहारे से बुजुर्गा मार्ग के लिए मुड़ी। उनकी नजर सड़क के किनारे स्थित फल की दुकान पर पड़ी। विद्यालय में हो रहे सरस्वती पूजनोत्सव के लिए सड़क के किनारे स्कूटी पर ही बैठकर फल खरीदने लगीं। इसी बीच वाराणसी की ओर से आ रहे एक ट्रक ने यातायात पुलिस की वसूली से बचने के लिए अचानक रफ्तार तेज कर दिया। सड़क के किनारे खड़ी स्कूटी में जोरदार धक्का मारते हुए भागने लगा। स्कूटी में टक्कर लगते ही एमएलसी की बेटी रीना यादव कुछ दूरी पर जा गिरी। जबकि पत्नी पार्वती को ट्रक कुचलते हुए निकल गया। घटना में पार्वती देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्री को चोटें आई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने करीब 11 बजे गाजीपुर-वाराणसी और भुतहियाटांड-बुजुर्गा मार्ग जाम कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीएम विनय गुप्ता और सीओ सिटी हृदयानंद सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने समझा-बुझाकर आधे घंटे में किसी तरह जाम समाप्त कराया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी हृदयानंद सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से मिली तहरीर के आधार पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।