फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक अंग्रेजी शराब

पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक अंग्रेजी शराब

Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ी एक ट्रक अंग्रेजी शराब

विज्ञापन
गाजीपुर/गहमर। गहमर थाने की पुलिस को गुरुवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान भदौरा तिराहे से तेज रफ्तार में भाग रहे एक ट्रक को पकड़ा। उसकी तलाशी ली गई। जिसमें 900 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि इस दौरान एक तस्कर फरार हो गया। पुलिस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी सिटी प्रदीप दुबे ने बताया कि यह शराब बिहार में तस्करी के लिए जा रही थी। तस्कर ट्रक में अन्य सामान ऊपर रख कर नीचे शराब को छुपा कर ले जा रहे थे।
उन्होंने बताया कि गुुरुवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे थाने के प्रभारी निरीक्षक बालमुकुंद को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब लेकर तस्कर बिहार जा रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरकत में आ गए और भदौरा तिराहे पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान बिहार की तरफ जा रहा एक ट्रक नजर आया। पास आने पर पुलिस कर्मियों ने उसे रोक लिया। ट्रक रुकते ही उस पर सवार एक व्यक्ति फरार हो गया। जबकि पुलिस ने दो लोगों को पकड़ लिया और ट्रक की तलाशी लेना शुरू किया। ट्रक के पिछले तथा ऊपरी हिस्से में भूसी और गेहूं की डंठल भरी बोरियां रखी हुई थीं। जब पुलिस कर्मियों ने बोरियों को हटाया तो पीछे भारी संख्या में पेटियां रखी नजर्र आइं। पेटी को खोला तो देखा कि उसमें अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब की शीशियां हैं। पुलिस तस्करों और शराब सहित वाहन को थाने में लाई। इसके बाद इसकी सूचना आबकारी विभाग को दी। एसपी सिटी ने बताया कि ट्रक पर 900 पेटी में कुल 43 हजार दो सौ शीशी शराब थी।
विज्ञापन

पूछताछ में तस्करों ने बताया कि पानीपत से शराब लोड कर बिहार तस्करी के लिए ले जा रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु ने बताया कि पकड़ी शराब की कीमत करीब 26 लाख रुपये है। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक के साथ उप निरीक्षक रमेश कुमार, विनोद कुमार यादव, कांस्टेबल सचिदानंद दुबे, सुमित कुमार सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रवीण कुमार चौबे, शिवपूजन सिंह, रामप्रसाद मौर्य, संदीप तिवारी, अंजनी कुमार राय, आबकारी निरीक्षक जमानिया अरविंद गोड़, आबकारी आरक्षी आमिर खां शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed