{"_id":"5b4791194f1c1b97468b6173","slug":"61531416857-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी में 16 के खिलाफ एफआईआर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली चोरी में 16 के खिलाफ एफआईआर
Updated Thu, 12 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादुरगंज(गाजीपुर)। नगर में बुधवार की देर शाम विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिजली चोरी करने वाले 16 लोगों के खिलाफ जहां एफआईआर दर्ज कराया, वहीं बकाया का तीन लाख रुपया वसूल किया गया। चेकिंग के चलते अफरा-तफरा की मची रही। खासकर वे लोग ज्यादा परेशान रहे, जो चोरी से बिजली जला रहे थे या जिनका अधिक बकाया था।
अवर अभियंता रोहित कुमार के नेतृत्व में चेकिंग टीम शाम को नगर में पहुंची। इस दौरान मकानों के साथ ही दुकानों के कनेक्शन की जांच की। लोगों के विद्युत कनेक्शन के कागजात को देखते के साथ ही लोड की चेकिंग किया। चेकिंग के दौरान 16 लोग चोरी से बिजली जलाते हुए पाए। जबकि विभिन्न बकाएदारों से बकाया का तीन लाख रुपया जमा कराया गया। अभियंता ने बताया कि जो 16 लोग बिजली की चोरी करते हुए पकड़े गए हैं, उनके खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया कहा है, जबकि बकाया की तीन लाख जमा कराया गया। कहा कि यह चेकिंग अभियान लगातार चलता रहेगा। इस दौरान जो भी बिजली चोरी करते हुए पाया जाएगा, उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। बिजली की चोरी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि जिन उपभोक्ताओं का अधिक बकाया है, वह समय रहते जमा करें, वरना उनका कनेक्शन काटने के साथ ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी। चेकिंग टीम में एसडीओ कासिमाबाद महेंद्र प्रसाद, अभिषेक राय, आशीष गुप्ता, महेंद्र नाथ सिंह, रमेश यादव आदि मौजूद रहे। चेकिंग अभियान के चलते उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी मची रही। कटिया कनेक्शन से बिजली जला रहे लोग आनन-फानन में केबिल को उतारने में जुट गए। कई लोग मकानों और दुकानों में ताला लगा कर इधर-उधर हट गए। टीम के वापस लौटने पर लोगों ने राहत की सांस ली।