{"_id":"5ad782794f1c1b82028b5285","slug":"61524073081-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की हत्या कर फेंकने का लगाया आरोप
Updated Wed, 18 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दिलदारनगर(गाजीपुर)। बीते दिनों रेलवे ट्रैक पर मिली महिला की लाश की छानबीन जारी है। बुधवार को मायके वालों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर लाश रेलवे ट्रैक पर फेंकने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
गहमर थाना क्षेत्र के भदौरा उसिया के बीच करवनिया डेरा के पास रेलवे ट्रैक के पास शमशा बेगम (35) पत्नी आफताब खान शव बीते 16 अप्रैल को मिली थी। ससुराल वाले पुलिस को बिना सूचना दिए शव घर लेकर चले आए। इसकी जानकारी दिलदारनगर पुलिस को होते ही मृतका के ससुराल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया था। इसके बाद पुलिस महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया था। घटना की सूचना पर मृतका का भाई शौकत खान कोलकाता से दिलदारनगर थाने आए और पुलिस को बताया कि मेरी बहन को दहेज में दो लाख नकद की मांग करते हुए मारा पीटा था। इसकी सूचना मेरी बहन ने तीन दिन पूर्व मोबाइल पर फोन करके बताया था। तब मैंने फोन पर बहन को आश्वस्त किया था कि पांच दिन बाद में आऊंगा। इसके पहले की ससुराल वालों ने हत्या करके उसके शव को रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया था। हत्या करने वालों में पति, देवर, सास शामिल हैं। जिस पर थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।