फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   नाव हादसा : डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की

नाव हादसा : डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की

Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
नाव हादसा : डीएम ने जांच के लिए टीम गठित की
गाजीपुर।
विज्ञापन

गंगा नदी में शुक्रवार को श्रद्धालुओं से भरी नाव अचानक डूब गई थी। सभी को तटवर्ती मल्लाहों ने सुरक्षित बचा लिया था। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र के इस्लामिया गंगा घाट के पास हुई थी। नाव हादसे को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी के बालाजी ने सदर एसडीएम के नेतृत्व में एक टीम गठित कर कारणों का पता लगाकर जांच रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। यह संयोग था कि इस हादसे में सभी को घाट पर मौजूद मल्लाहों द्वारा बचा लिया गया था।
मेदनीपुर गांव की महिलाएं ताड़ीघाट निवासी नाव संचालक की नाव पर सवार होकर शहर के गंगा घाटों पर स्थापित मंदिरों पर पूजा-पाठ करने के साथ मासूम रूद्र प्रताप सिंह का शक्ति पूजन करने के बाद गांव लौट रही थी। नाव करीब 35 महिला श्रद्धालुओं से भरी हुई थी। जैसे ही नाव इस्लामिया घाट के सामने पहुंची, नाव में पानी भरने के चलते डूब गई। घाट पर मौजूद मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगाकर नाव पर सवार डूबे सभी श्रद्धालुओं को सही-सलामत पानी से बाहर निकाल लिया। घटना की जानकारी होते ही डीएम ने इसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम सदर विनय कुमार, सीओ सिटी हृदयानंद सिंह और जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण को नामित कर टीम का गठन किया। जिलाधिकारी ने टीम से घटना का विवरण, कारण और जिसके कारण हुई घटना सहित कार्रवाई के संबंध में जांच कर रिपोर्ट जल्द से जल्द देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


घटना को गंभीरता से लेते हुए टीम का गठन कर जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - के बालाजी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed