फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   चोरों ने 50 हजार नगदी सहित लाखों के उड़ाए आभूषण

चोरों ने 50 हजार नगदी सहित लाखों के उड़ाए आभूषण

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
चोरों ने 50 हजार नगदी सहित लाखों के उड़ाए आभूषण
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों मेें मंगलवार की देर रात चोरों ने 50 हजार रुपये नगद और लाखों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। सुहवल संवाददता के अनुसार रेवतीपुर थाना क्षेत्र के डेढगावां गांव निवासी अजय राय देर शाम खाना खाने के बाद निजी पंप सेट पर सोने चले गए। परिजन भी खाना खाने के बाद मकान के दूसरे कमरे में सोने चले गए। चोरों ने मकान में घुस कर एक कमरे का ताला तोड़कर आलमारी में रखा करीब 50 हजार रुपया नगद, लाखों रुपये के आभूषण उड़ा दिए। सुबह जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुशील कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित की ओर से अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है। दुल्लहपुर संवाददाता के अनुसार हरदासपुर कला गांव में चोर अवधेश सिंह के मकान में घुसकर हजारों रुपये नगद और आभूषण उड़ा दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed