फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   हत्या कर फेंकी गई लाश की हुई शिनाख्त

हत्या कर फेंकी गई लाश की हुई शिनाख्त

Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
हत्या कर फेंकी गई लाश की हुई शिनाख्त
बहरियाबाद(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के भाला बुजुर्ग गांव के बाहर पोखरे में मंगलवार की रात करीब सवा नौ बजे 38 वर्षीय अज्ञात युवक की हत्या कर शव को पोखरे के पास फेंक दिया गया था। पुलिस की छानबीन के बाद बुधवार को युवक की पहचान कर ली गई। वह आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव का रहने वाला है। इस प्रकरण में मृतक के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की सूचना पाकर देर रात पुलिस कप्तान डा. अरविंद चतुर्वेदी समेत अन्य अधिकारियों ने घटना स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को देर रात बाइक सवार हत्यारों ने युवक की हत्या कर तथा उसका सिर बोरे से बांधकर भाला बुजुर्ग गांव के बाहर स्थित पोखरे के पास शव फेंक कर भागने लगे। यह देख पास के खेत की सिंचाई कर रहे किसान ने हो-हल्ला शुरू कर दिया। लेकिन तबतक हत्यारे वापस आजमगढ़ की तरफ जाने वाले मार्ग पर तेजी से निकल गए। किसान नजदीक जाकर देखा तो खून से लथपथ एक युवक का शव वहां पड़ा था। जिसका चेहरा बोरे से बंधा हुआ था। शोर मचाने पर वहां काफी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पर स्थानीय पुलिस के साथ पुलिस अधीक्षक डा. अरविंद चतुर्वेदी, अपर पुलिस अधीक्षक चंद्रप्रकाश शुक्ल तथा क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा समेत अन्य उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। चेहरा खोला गया और शव के पहचान की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने उसके पाकेट को खंगाला, लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। तत्पश्चात मृतक की फोटो विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप में भी डाले गए। इसी बीच लखनऊ में तैनात दरोगा, जो मृतक के रिश्तेदार हैं ने उसकी फोटो के जरिए पहचान की। साथ ही इसकी सूचना तत्काल मृतक के घर वालों को दी। रात में ही परिजन मौके पर पहुंच गए और हत्या कर फेंके गई लाश की शिनाख्त आजमगढ़ जनपद के तरवां थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव निवासी मनोज सिंह (38) के रूप में की। मृतक के चचेरे भाई राजेश सिंह के तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस ने लाश को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रात में ही पुलिस कप्तान शिनाख्त के बाद आजमगढ़ कम्हरिया के लिए निकल गए। वहां मौके पर फोरेंसिक टीम भी पहुंची। पूरी रात पुलिस ने हर संभव कोशिश की, पर हत्यारों का कोई सुराग अभी तक नहीं मिल सका। सीओ भुड़कुड़ा महिपाल पाठक ने बताया कि मृतक की पहचान कर ली गई है। प्रथम दृष्टया यह हत्या का ही मामला है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed