{"_id":"5be5bf9bbdec2217277cd621","slug":"41541783451-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सिहोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला सिहोरी
Updated Fri, 09 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के सिहोरी गांव में बुधवार की रात अपराधियों ने भाजपा नेता के घर पर धावा बोल उनके भतीजों को लक्ष्य कर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की। संयोग रहा कि घटना में दोनों बाल- बाल बच गए। पूरी घटना आवास पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से मिल कर जानमाल और सुरक्षा की गुहार लगाई है। कहा कि मेरा पूरा परिवार हमलावरों के निशाने पर था। इनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस मामले में तीन नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
इलाके के सिहोरी स्थित अपने आवास पर भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रवींद्र कुमार श्रीवास्तव अपने परिवार के साथ दीवाली मना रहे थे। रात में करीब नौ बजे उनके दो भतीजे मनीष और सौरभ घर के पास चकरोड के दूसरी तरफ किसी काम से चले गए। इसी बीच गांव के ही विनोद यादव पुत्र रामकेर यादव तथा कमलेश पासी पुत्र सुबच्चन पासी उनके घर के सामने से मोटर साइकिल से गुजर रहे थे। इसी बीच कमलेश ने तमंचा निकाल कर दोनों भतीजों को निशाना बना कर फायर कर दिया। संयोग रहा कि निशाना चूक गया और दोनों बाल-बाल बच गए। फिर शोर मचाते हुए अन्य लोगों की मदद से उन्हें ईंट-पत्थर लेकर लोगों ने दौड़ा लिया, लेकिन वह भागने में सफल रहे। भाजपा नेता ने बताया कि इसके पूर्व करीब आधे घंटे के भीतर दो लोग मुंह बांधे हुए एक ही मोटरसाइकिल पर बैठ कर संभवत: मुझे निशाना बनाने के मेरे घर के कई चक्कर लगाए। बताया पूरी घटना सीसीटीवी में रिकार्ड है। कहा कि विनोद तथा कमलेश सजायाफ्ता एवं गुंडा एक्ट में निरुद्ध अपराधी विशाल पासी के साथी हैं।
इन पर हत्या का मुकदमा चल रहा है और जमानत पर बाहर हैं। इतना ही नहीं ग्राम प्रधान बिमली देवी और प्रधान पति विशाल पासी, शशिकांत हत्याकांड में सुलह कराने के लिए दबाव बना रहे हैं। मना करने के बाद विशाल द्वारा यह सब कराया जा रहा है। बताया कि इसके पूर्व में भी वह बड़े भाई सर्वेश श्रीवास्तव को फंसाने की साजिश कर चुका है। भाजपा नेता ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर जानमाल की रक्षा की गुहार लगाई तथा विशाल पासी को गैर जनपद जेल में भेजने के लिए भी प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।