फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   क्रासिंग पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

क्रासिंग पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Sat, 25 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sat, 25 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
क्रासिंग पार कर रहे युवक की ट्रेन से कटकर मौत
नंदगंज(गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर शुक्रवार की दोपहर बंद क्रासिंग को बगल से पार करते समय एक स्कूटी सवार युवक सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन की जद में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जीआरपी शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। मृतक के पास से मिले कागजात से पुलिस ने उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के रसूलपुर गांव निवासी खेदन राम के पुत्र विरेंद्र कुमार (35) रूप में की।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी से गाजीपुर की तरफ आने वाली थी। इसके लिए गाजीपुर-वाराणसी मार्ग पर स्थित पश्चिमी रेलवे क्रासिंग पर तैनात गेटमैन ने क्रासिंग बंद कर दिया। इससे चार पहिया वाहनों के साथ ही बाइक सवार क्रासिंग के दोनों तरफ खड़े होकर ट्रेन के गुजरने के इंतजार करने लगे। तभी एक स्कूटी सवार युवक क्रासिंग के बगल की बैरिकेडिंग से निकलने लगा। तभी ट्रेन आ गई और वह उसकी जद में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। इसी बीच किसी ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल जीआरपी में होने की वजह से थाना पुलिस ने उसे सूचना देकर बुलाया। किसी तरह दो घंटे बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाने ले आई। मृतक के पास से मिले कागजात से पुलिस ने उसकी पहचान आजमगढ़ जिले के रसूलपुर गांव निवासी खेदन राम के पुत्र विरेंद्र कुमार (35) रूप में की। इस संबंध में जीआरपी प्रभारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मृतक के परिवार वालों को दे दी गई है। उनके आने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed