फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   बदमाशों ने किसान को गोली मारी, गंभीर

बदमाशों ने किसान को गोली मारी, गंभीर

Mon, 09 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Mon, 09 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने किसान को गोली मारी, गंभीर
सैदपुर/खानपुर (गाजीपुर)। खानपुर थाना क्षेत्र के नसीरूद्दीनपुर गांव के पास खेत में पानी ले जाने के लिए बिछाए गए पाइप की चोरी करने आए बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने रविवार की रात वृद्ध किसान को गोली मार दी। वाकया उस समय हुआ जब किसान पाइप चोरी करते वक्त मौके पर पहुंचकर उनका विरोध किया। किसान को तत्काल 108 एंबुलेंस से गंभीर स्थिति में सैदपुर सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां वह खतरे से बाहर हैं। इलाज के बाद सोमवार को सायंकाल उन्हें वापस घर भेज दिया गया। पुलिस बदमाशों की खोजबीन में जुटी हुई है, लेकिन उनका कहीं अता-पता नहीं चल सका हैं।
विज्ञापन

खानपुर थाने के नसीरूद्दीनपुर गांव के दशरथ राजभर (70) अपने खेत में पानी ले जाने के लिए नसीरूद्दीनपुर चौराहे से होकर अपने खेत तक पाइप बिछाया था। खेत की सिंचाई कर वह अभी वहीं थे कि रात करीब दस बजे बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंच गए। वह बाइक खड़ी कर पाइप बटोरने लगे। इसी बीच दशरथ वहां पहुंच गए और बदमाशों को पाइप न ले जाने के लिए कहा। इस पर एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उन पर फायर कर दिया। गोली उनके बाएं हाथ को छेदते हुए पार हो गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए, लेकिन तब तक बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। लोगों ने जख्मी हालत में दशरथ को रात में ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र भी घटना स्थल पर पहुंच गए। उन्होंने घायल किसान से पूछताछ की। साथ ही उपचार के बाद किसान को घर भेज दिया गया। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सर्वेश कुमार मिश्र ने बताया कि दशरथ की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ खानपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed