फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   पुलिस टीम के साथ अभद्रता करना पड़ा महंगा

पुलिस टीम के साथ अभद्रता करना पड़ा महंगा

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ अभद्रता करना पड़ा महंगा
कासिमाबाद। थाना क्षेत्र के कटया लहंग गांव में आरोपी से पूछताछ करने गई पुलिस टीम के साथ अभद्रता और मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक डायल 100 प्रभारी एचसीपी पंधारी लाल भारती को सूचना मिली की राजापुर कला गांव निवासी अभिषेक यादव की साइकिल पर ट्रैक्टर से धक्का मारकर कटया लहंग गांव के पास रिंकू सिंह भाग गए। सूचना पर पुलिस टीम कटया लहंग निवासी रिंकू सिंह के दरवाजे पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद पुलिस टीम ने रिंकू सिंह को थाने चलने के लिए कहा। यह सूनकर रिंकू सिंह ने थाने जाने से इंकार कर दिया। इस पर पुलिस टीम द्वारा जबरदस्ती की गई। तब आरोपी और उसके परिजनों द्वारा पुलिस टीम के साथ अभद्रता की गई। डायल 100 के प्रभारी ने इसकी जानकारी थानाध्यक्ष को देते हुए फोर्स की मांग की। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष के निर्देेश पर एसआई अखिलेश शुक्ला सिपाहियों को लेकर आरोपी के गांव पहुंचे। पुलिस ने आरोप लगाया कि वहां पहुंचने पर आरोपी और उसके परिजन टीम पर लाठी डंडे से हमला करते हुए गाली- गलौज करने लगे। इस मामले में डायल 100 प्रभारी एचसीपी पंधारी लाल भारती की तहरीर पर दो महिलाओं सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिवेणीलाल सेन ने बताया प्रभारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed