खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबिहा/करीमुद्दीनपुर। बरेसर थाना क्षेत्र के बाकी खुर्द गांव में नहर पुलिया के सामने बुधवार की रात साइकिल सवार दवा कारोबारी को बाइक सवार लुटेरों ने रोक लिया। तमंचे की मुठिया और लात-घूसों से उसकी पिटाई की। पास में पैसा न होने पर मोबाइल छीन लिया। पांच दिन के अंदर पांच लाख रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस छानबीन में जुट गई। करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के असावर गांव निवासी विजेंद्र राय की बरेसर थाना क्षेत्र के सिउरी अमहट चट्टी पर दवा की दुकान है। रोज की तरह बुधवार की देर शाम भी वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान करीब पौने आठ बजे बाकी खुर्द गांव के नहर पुलिया के सामने बाइक सवार को नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा से आतंकित कर साइकिल को रोक लिया। जैसे ही विजेंद्र साइकिल से उतरा एक बदमाश ने तमंचा से मुठिया की उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद बदमाश उसे घसीटते हुए खेत में ले गए और जेब की तलाशी ली। पैसा न मिलने पर मोबाइल छीनने के बाद उसकी पिटाई की। जाते-जाते धमकी दिया कि यदि पांच दिन के अंदर पांच लाख की व्यवस्था नहीं करते हो तो तुम्हें जान से मार दिया जाएगा। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह पीड़ित घर पहुंचा। परिजनों के साथ ही 100 पुलिस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित से घटना की जानकारी लेते हुए मामले की छानबीन की। गुरुवार की सुबह पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दिया। थानाध्यक्ष हेमंत सिंह ने उससे घटना के संबंध में बातचीत की। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।