फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   आरोपियों की तलाश में पुलिस देती रही दबिश

आरोपियों की तलाश में पुलिस देती रही दबिश

Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों की तलाश में पुलिस देती रही दबिश
दिलदारनगर। क्रिकेट के विवाद को लेकर मिर्चा गांव के युवक की मनबढ़ युवकों द्वारा पिटाई के बाद हुए तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी की तैनाती कर दी गई। शनिवार की पूरी रात पुलिस नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देती रही, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली। हालांकि पुलिस एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मालूम हो कि 15 दिन पहले मिर्चा गांव के बाहर खेल मैदान में निरहू का पुरा और मिर्चा गांव के बीच हुए क्रिकेट मैच के दौरान विवाद हुआ था। टीम में मिर्चा गांव निवासी इमरान खां (25) भी शामिल था। बीते शनिवार को इमरान खां बाइक से अपने बहन के लड़के को स्कूल बारा छोड़ने के लिए जा रहा था। इसी दौरान निरहू का पुरा गांव के पास नहर पुलिया पर बैठे युवकों ने इमरान को रोक लिया था। उसकी जमकर पिटाई करने के साथ ही ईंट और डंडा से उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया था। घटना की जानकारी होते ही गांव के सैकड़ों लोग लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए थे। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई थी, लेकिन इससे पहले हमलावर मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत कराया था। पीड़ित इमरान की तहरीर पर पुलिस सात नामजद और आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी तैनात कर दी गई है। आरोपियों की तलाश में लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही सभी आरोपी पुलिस के गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed