{"_id":"5c59d032bdec224e0121d87f","slug":"31549389874-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने वीडियो वायरल करने वाले युवक को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जखनिया(गाजीपुर)। भुड़कुड़ा कोतवाली के रामपुर बलभद्र गांव के डुमरहा गांव की बस्ती में सौहार्द बिगाड़ने के लिए गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने हनुमानजी की मूर्ति पर अमर्यादित कार्य करने और अपशब्दों का प्रयोग करने का वीडियो बीते दिनों वायरल किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
मालूम हो कि क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने भुड़कुड़ा थाना पुलिस से सोमवार को शिकायत किया था कि रामपुर बलभद्र गांव के डुमरहा गांव की बस्ती में सौहार्द बिगाड़ने के लिए गांव के ही एक मनबढ़ युवक ने हनुमानजी की मूर्ति पर अमर्यादित कार्य करने और अपशब्दों का प्रयोग करने का वीडियो रविवार को वायरल किया है। उक्त युवक को चिन्हित कर कड़ी कार्रवाई कर जेल भेजा जाना चाहिए ताकि समाज में समाज में सौहार्द बना रहे। वायरल वीडियो देखने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी। पूछताछ के लिए पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया था। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका चालान कर जेल भेजा जाएगा।