{"_id":"5b1973354f1c1b64068b5044","slug":"31528394549-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी नही मिला किशोर का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी नही मिला किशोर का शव
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। गंगा में नहाते समय डूब कर लापता हुए दूसरे किशोर का दूसरे दिन गुरुवार को भी पता नहीं चला। इसके लिए लोग पुलिस एवं जिला प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। इस लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के सामने धरना दे डूबे युवक को ढूंढने एवं परिजनों को मुआवजा देने की मॉग की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गरेड़िया का पुरा निवासी रामचन्द्र पाल का पुत्र गोविंदा पाल (15 वर्ष) बुधवार की सुबह बच्छल का पुरा घाट पर गंगा में स्नान करते समय डूब था। घटना के 36 घंटे बीतने के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। नाराज ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी कार्यालय पर आकर धरना दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शव को ढूंढने के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं की गई है। ग्रामीणों ने एनडीआरएफ की टीम बुला कर किशोर को ढूंढने एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की मांग की। गांव से आई महिलाओं को क्षेत्राधिकारी महिपाल पाठक, तहसीलदार रामआश्रय एवं कोतवाल विमल कुमार मिश्रा ने समझा-बुझा कर धरना समाप्त कराया। कहा कि सरकार की तरफ से जो भी अधिकतम मुआवजा हो सकेगा उसे दिलाया जाएगा। बताया कि किशोर को ढूंढने के लिए प्रशिक्षित गोताखोर लगाए गए हैं। शीघ्र ही सफलता मिल जाएगी। धरना देने वालों मे ग्राम प्रधान छोटेलाल राम, रमाशंकर यादव, भोला यादव, सुरेंद्र यादव, अवधेश पाल, परिखन पाल, जोगिंदर यादव, धमेंद्र यादव, मीना, कमली, माया आदि सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं शामिल रहीं।