{"_id":"5a64d2fb4f1c1bcb268b599a","slug":"201516557051-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक मालिक ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक मालिक ने तीन नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानियां (गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के देवरियां गांव स्थित गाजीपुर- जमानियां मार्ग पर बीते 18 जनवरी को हुए सड़क हादसे में विवाहिता की मौत के बाद ट्रक को आग के हवाले करने वालों के विरुद्ध शनिवार की देर शाम ट्रक मालिक की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद एवं दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
मालूम हो कि बीते 18 जनवरी को गाजीपुर- जमानिया मार्ग स्थित देवरिया गांव के पास मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर जा रही विवाहिता महिला विभू उर्फ सोनी (25) को गाजीपुर से जमानिया जा रही ट्रक ने कुचल दिया था। उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। विवाहिता का पुत्र अंशु इस घटना में बाल-बाल बच गया था। वहीं महिला को जैसे ही धक्का लगते ही ग्रामीणों द्वारा ट्रक चालक को रुकने के लिए चिल्लाया लेकिन ट्रक चालक नहीं रूका और महिला की मौत हो गयी थी। इस घटना में आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया था। कोतवाल राजा राम ने बताया कि सड़क हादसे में हुई मौत के बाद ट्रक को आग के हवाले करने के मामले में जले हुए ट्रक के मालिक रमेश कुमार यादव निवासी मिर्जापुर के लिखित तहरीर पर चार नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।