फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   मारपीट के मामले में दो महिला सहित पांच घायल

मारपीट के मामले में दो महिला सहित पांच घायल

Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
मारपीट के मामले में दो महिला सहित पांच घायल
गाजीपुर। नंदगंज थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव में जमीन पर कूड़ा रखने से मना करने पर दंबगों द्वारा की गई मारपीट में दो महिलाओं सहित पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

घायल रामखेलावन राम (45) ने बताया कि जमीन पर कूड़ा रखने के लिए चाचा रामभरोसे (70) द्वारा मना करने पर कूड़ा रख रहे लाल जी कहासुनी करने लगे। कहासुनी करने के साथ ही मारपीट करने पर आमादा हो गए। अभी परिजन कुछ समझ ही पाते कि उसके पक्ष के पांच लोगों ने लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया। बीच-बचाव करने के बाद भी वह नहीं माने और कुल्हाड़ी से बीच-बचाव करते हुए प्रहार कर दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने आने की बात कहकर चली गई। थाने जाने के लिए जब घर की महिलाएं कमली देवी (35), नीलम (25) और विसर्जन (30) निकले तब दंबगों ने घेरकर महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। यही नहीं थाने पहुंचने के बाद दंबगों द्वारा दो झोपड़ी में भी आग लगा दी गई। पीड़ित नो आरोप लगाते हुए बताया कि पुलिस ने दूसरे पक्ष की मिलीभगत से हल्की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले कोर रफा दफा कर दिया। यहां तक कि मेडिकल रिपोर्ट की छाया कॉपी भी उपलब्ध नहीं कराई गई। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed