{"_id":"5c97cc85bdec2213e92919d8","slug":"191553452165-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. आंबेडकर प्रतिमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त की डा. आंबेडकर प्रतिमा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नंदगंज। थाना क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव में स्थित डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा को शनिवार की रात अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह इसकी जानकारी होते ही दलित समाज के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। हो-हल्ला करते हुए अराजक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराते हुए शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए नई प्रतिमा लगवाने का कार्य प्रारंभ करा दिया। इसके बाद लोग शांत हुए। मालूम हो कि क्षेत्र के महमूदपुर पाली गांव में पंचायत भवन के पास डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार की रात किसी समय अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। रविवार की सुबह कुछ लोगों की नजर टूटी प्रतिमा पर पड़ी। यह खबर पूरे क्षेत्र में फैल गई। कुछ ही देर में ग्राम प्रधान बाबूलाल राम सहित सैकड़ों ग्रामीण वहां पहुंच गए। अराजक तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग को लेकर हो-हल्ला करने लगे। जानकारी होते ही थानाध्यक्ष केके मिश्रा, नायब दरोगा बलवंत, प्रदीप सिंह, कासिम सिद्दीकी सहित दर्जनों पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। लोगों को समझाते हुए अराजक तत्वों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाते हुए तत्काल दूसरी प्रतिमा लगवाने का कार्य प्रारंभ किया। इस पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भुड़कुड़ा महिपाल पाठक ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी गई है। जल्द ही अराजक तत्वों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। खंडित प्रतिमा की जगह पर नई प्रतिमा स्थापित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।