{"_id":"5b327bdb4f1c1bf76e8ba379","slug":"181530035163-ghazipur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक ने मारी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीजे पर गाना बजाने को लेकर युवक ने मारी गोली
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लालूपुर बाढ़ गांव में सोमवार की रात आई बारात में डीजे पर मनचाहे गाने पर डांस की मांग को लेकर दबंग युवकों ने गायक के ऊपर तमंचे से ताबड़तोड फायरिंग कर दी। गोली से गायक का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए वाराणसी ले जाया गया।
इलाके के लालूपुर बाढ़ गांव में अमरेश चौधरी की बहन की बारात गहमर थाना क्षेत्र के बारा गांव से आई थी। इस मौके पर रात में करीब एक बजे दूल्हे के मामा भरौली बलिया निवासी कमला मांझी अपना कार्यक्रम प्रस्तुत कर रहे थे। इसी बीच कुछ स्थानीय दबंग युवकों की टोली बारात में पहुंचकर डीजे की धुन पर मनचाहे गाने पर डांस के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर गायक कलाकार कमला मांझी ने कहा कि गायकी का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद डांस का कार्यक्रम होगा। यह बात युवकों को रास नहीं आई और एक दबंग युवक लक्ष्य कर कमला मांझी पर तमंचे से फायर झोंक दिया। गोली कमला मांझी को न लगकर बगल में बैठे उनके बेटे हेम पीयूष उर्फ मोनू (28) को कंधे में लगी। जबकि दूसरी गोली युवकों के साथी गोल्डी को जा लगी। गोली चलने से वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन फानन में घायल हेम पीयूष को जिला अस्पताल और उसके बाद बेहतर इलाज के लिए परिवार के लोग वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर ले गए। हमलावर युवक भी अपने घायल साथी गोल्डी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसके बाद देर रात युवकों ने एक फर्जी कहानी गढ़कर शहर कोतवाली में जाकर बताया कि कठवामोड़ के पास गोल्डी को उसके ही गांव शेरपुर खुर्द के रहने वाले विरोधी ने गोली मारी है। उनकी कहानी पर पुलिस को शक हुआ। पूछताछ में मामला खुलने के बाद पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कराने आए पांच युवकों को हिरासत में ले लिया। मंगलवार की सुबह सभी को मुहम्मदाबाद पुलिस को सौंप दिया।